आगरा/लखनऊ(डेस्क) - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों, सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था और पर्यटन के क्षेत्र में समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आगरा के समग्र विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आगरा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है और पर्यटन के विकास के लिए धरोहरों को जल्द से जल्द विकसित किया जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कभी भी अखिलेश यादव के जंगलराज को नहीं भूलेगी। उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा की बीएमसी चुनाव में जीत पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता भाजपा को सभी चुनावों में आशीर्वाद दे रही है।