राजस्थान : प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे वेल बीइंग सेंटर



जयपुर। प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज में वेल बीइंग सेंटर बनाये जाएंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इसी कड़ी में राज्य स्तर पर वेलनैस सेल भी स्थापित की जाएगी। 

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल ने मेडिकल छात्रों के कल्याण के लिए गठित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक में यह जानकारी दी। आयुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों में मानसिक तनाव को कम करने के लिए वेल बीइंग सेंटर के अलावा प्रत्येक संस्थान में मेंटल वेल बीइंग के लिए डीन की नियुक्ति की जाएगी। डीन विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की निगरानी करेंगे।