नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज साइबर धोखाधड़ी का मुकाबला करने और उससे जुड़े तंत्र के उन्मूलन विषय पर आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ब्यूरो की नई साइबर अपराध शाखा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही साइबर अपराध से निपटने में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर और त्वरित समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य अपराध समन्वय केंद्र (S4C) डैशबोर्ड का भी शुभारंभ किया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी ईकोसिस्टम के तीन महत्वपूर्ण पहलू है जिनपर लगाम लगानी है। प्रथम वित्तीय लेनदेन पर लगाम, दूसरा टेलीकॉम या डिजिटल माध्यम से होने वाले अपराध पर लगाम और तीसरा साइबर गुलामी और स्कैम के लिए मानव तस्करी पर रोक।