पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से थे बीमार



लखनऊ(नेशनल डेस्क) - पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 78 साल थी। बता दें कि वह जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे।

मिली जानकारी के अनुसार सत्यपाल मलिक लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हालत, ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 11 मई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका आज निधन हो गया।