लखनऊ - प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए योगी सरकार मसीहा बन रही है। अब तक 2 लाख से अधिक लोगाें को राहत दी गयी है। प्रदेश में लगातार बारिश से वर्तमान में कई जिले प्रभावित हैं।
बता दें कि 24 जिलों के 1245 गांव में पल-पल निगरानी हो रही है। अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में दो लाख छः हजार नौ सौ दस लोगों को राहत पहुंचायी गयी है। 360 क्षतिग्रस्त मकानों को मुआवजा वि तरित किया गया है। 17,924 खाद्यान्न पैकेट और 2,47,277 लंच पैकेट लोगों को वितरित किये गये है। वहीं 40 से अधिक लंगर में ताजा भोजन परोसा जा रहा है।