भाजपा के राजा इकबाल बने दिल्ली के मेयर



नई दिल्ली - दिल्ली के मेयर पद पर दो साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गई है। भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बन गए हैं। राजा इकबाल सिंह ने कांग्रेस के मनदीप सिंह को 125 वोट से हराया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने से पहले ही इनकार कर दिया था और बाद में चुनाव का भी बहिष्कार कर दिया था।

भाजपा नेता सरदार राजा इकबाल सिंह दिल्ली नगर निगम में अब तक नेता प्रतिपक्ष का पद संभाल रहे थे। इससे पहले वह उत्तर दिल्ली नगर निगम के मेयर का पद संभाल चुके हैं। वहीं दिल्ली MCD में डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा की जीत हुई है। चुनाव में भाजपा के जय भगवान यादव निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए हैं। दरअसल, कांग्रेस की उम्मीदवार अरीबा खान ने अपना नाम वापस ले लिया था ।