जम्मू: जम्मू-कश्मीर में त्रिकुटा पहाड़ियों पर बने माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में मंगलवार दोपहर को भूस्खलन हुआ है । इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की जान चली गई और 14 लोग घायल हो गए। लगातार बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार अर्धकुमारी के पास भूस्खलन में कुछ लोग घायल हुए हैं। यहां रेस्क्यू जारी है। खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे घटी। यह रास्ता 12 किलोमीटर लंबा है और घुमावदार है। भूस्खलन रास्ते के लगभग आधे हिस्से पर हुआ। इसके चलते हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।