नई दिल्ली(नेशनल डेस्क) - शिरीष चंद्र मुर्मु ने तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है।
इस पद पर पदोन्नत होने से पहले वे रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। डिप्टी गवर्नर के रूप में, श्री शिरीष चंद्र मुर्मु संचार विभाग, सरकारी तथा बैंक लेखा विभाग और विनियमन तथा प्रवर्तन विभाग का कार्यभार संभालेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एम राजेश्वर राव के कार्यकाल के 8 अक्टूबर, 2025 को समाप्त होने के बाद मुर्मू की 3-वर्षीय कार्यकाल के लिए नियुक्ति को मंजूरी दी। मुर्मू वर्तमान में आरबीआई में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पर्यवेक्षण विभाग का नेतृत्व करते हैं। इस पदोन्नति के साथ, वह भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत अनिवार्य 4 डिप्टी गवर्नरों में से एक बन जाएंगे।