दिल्ली: भारत पहली बार करेगा UN चीफ कॉन्क्लेव की मेजबानी



नई दिल्ली - भारत 14 से 16 अक्टूबर 2025 के बीच संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों (UN Troop Contributing Countries - UNTCC) के प्रमुखों के सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। यह महत्वपूर्ण आयोजन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनियाभर के 30 से अधिक देशों के सैन्य प्रमुख शामिल होंगे।
  
इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के सामने आ रही नई चुनौतियों, सर्वोत्तम प्रक्रियाओं और भविष्य की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। भारत की ओर से इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक शांति स्थापना प्रयासों को मज़बूती देना और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।