लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दूसरे चरण में डीबीटी के माध्यम से करीब चार लाख 83 हज़ार छात्रों के खाते में 126 करोड़ 68 लाख रुपए की छात्रवृत्ति ट्रांसफर की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 तक प्रदेश में 46 लाख विद्यार्थी स्कॉलरशिप का लाभ पा रहे थे, जबकि आज यह संख्या बढ़कर 62 लाख तक पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि प्रभावी ढंग से यह कार्यक्रम प्रदेश के अंदर बड़े पैमाने पर आगे बढ़ रहे हैं और उसी का परिणाम है कि दो लाख एक हज़ार छह सौ सत्रह तक जब प्रदेश के अंदर केवल छियालीस लाख बच्चे इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त कर पाते थे। आज यह संख्या बढ़कर बासठ लाख तक पहुंच रही है। बासठ लाख छात्र-छात्राएं एक साथ प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार की स्कॉलरशिप की योजना से लाभान्वित होकर के अपने उज्जवल भविष्य के साथ कार्य कर रही हैं।