लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हिंदुजा फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने फाउंडेशन द्वारा संग्रहित दुर्लभ और प्राचीन ऐतिहासिक सिक्कों का अवलोकन भी किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत की लोकतांत्रिक चेतना, ऐतिहासिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को प्रमाणों सहित प्रस्तुत करती है, जो पश्चिमी दुष्प्रचार का जवाब है। मुख्यमंत्री ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताया और प्राचीन सिक्कों को प्रामाणिक इतिहास का महत्वपूर्ण स्रोत बताया। उन्होंने भारत के समृद्ध इतिहास और अर्थव्यवस्था पर भी प्रकाश डाला।