- केन्द्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने किया राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक ‘सुश्रुत भवन’ का लोकार्पण
जयपुर। केन्द्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बने नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक सुश्रुत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने संस्थान परिसर में बनी सिमुलेशन लेब्रोरेटरी और पोडकास्ट स्टूडियो का भी शुभारंभ किया।
संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी शिरकत की। इससे पहले जाधव ने धन्वंतरि उपवन में बनी आरोग्य वाटिका का उद्घाटन किया। यह वाटिका राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से गलता क्षेत्र में विकसित की गई है। मीडिया से बातचीत में जाधव ने औषधीय पौधों से समृद्ध इस हर्बल गार्डन को आयुर्वेद क्षेत्र में शोध, संरक्षण और स्वास्थ्य शिक्षा के लिए सहरानीय कदम बताया। केन्द्रीय बजट में आयुर्वेद को मिली दस फीसदी अधिक राशि दिये जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पारम्परिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद पर भरोसा बढ़ा है।