बकरीद का दिखा चांद, 21 जुलाई को मनाएगा जाएगा कुर्बानी का त्योहार



दिल्ली समेत देशभर में ईद-उल-अजहा 21 जुलाई को मनाया जाएगा। इस संबंध में इमारत-ए-सरिया हिंद द्वारा जारी बयान मेें बताया गया कि रविवार को देश के विभिन्न स्थानों पर चांद देखा गया, इस हिसाब से आज चांद की पहली तारीख है। चांद की दसवीं तारीख को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाता है।

शहर के ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज सुबह छह बजे से लेकर 10.30 बजे तक अदा करने की तैयारी है। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले साल लोगों को घर ही नमाज अदा करनी पड़ी थी, लेकिन इस बार लोगों को ईदगाहों और मस्जिदों में जमात के साथ नमाज अदा करने की उम्मीद है। रविवार से ईदगाहों में साफ-सफाई का काम भी शुरू हो जाएगा। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रविवार को इस्लामिक माह जिलहिज्ज का चांद होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार अब 21 जुलाई को मनाया जाएगा।