राजस्थान - ओडिशा का गहरा संबंध... आध्यात्मिक आस्था, संस्कृति और विचारों में भी समानता : बिरला




जयपुर। ओडिशा के संबलपुर में बीते सोमवार को मारवाड़ महोत्सव मनाया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस महोत्सव में शिरकत की। 

इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि एक भारत और श्रेष्ठ भारत के लिए राजस्थान और ओडिशा में निवेश के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मारवाड़ महोत्सव के आयोजन से हमारी सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि राजस्थान और ओडिशा का गहरा संबंध है और दोनों की आध्यात्मिक आस्था, संस्कृति और विचारों में भी समानता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों से विकसित भारत के सपने को साकार करने में सकारात्मक सहयोग देने का आह्वान किया।