भारतीय मूल के अनिल मेनन NASA के मिशन मून में शामिल, दो साल की ट्रेनिंग के बाद चांद पर रखेंगे कदम



नई दिल्ली - अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA)ने अपने मून मिशन के लिए 10 ट्रेनी अंतरिक्ष यात्रियों को चुना है। इनमें भारतीय मूल के डॉ. अनिल मेनन भी शामिल हैं। 45 वर्षीय अनिल अमेरिकी एयरफोर्स  में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और स्पेसएक्स में फ्लाइट सर्जन भी रह चुके हैं।

सबसे पहले इस टीम को दो सालों की कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद अंतरिक्ष यात्री रिसर्च के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे, जहां से ये चंद्रमा और फिर मंगल की सतह पर उतरेंगे। बता दें अनिल मेनन भारत में भी करीब एक साल गुजार चुके हैं। तब वे यहां पोलियो अभियान की स्टडी और उसके सपोर्ट के लिए भेजे गए थे। अगर अनिल NASA के मून मिशन का हिस्सा बनते हैं तो वे चंद्रमा पर जाने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे।