आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी



नई दिल्ली(डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह भारत-पाकिस्तान तनाव पर बोल सकते हैं। पाकिस्तान के साथ शुरू हुए तनाव के बीच पीएम मोदी काफी दिनों से खुद पाकिस्तान की हरकत पर नजर रख रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री इस संबोधन में भारत की सैन्य कार्रवाइयों की सफलताओं पर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे।

इससे पहले पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया था। इससे पहले तीनों सेनाओं के डीजी ऑपरेशंस ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष पर अहम जानकारियां देश के साथ साझा कीं थीं।