'एजुकेट गर्ल्स' को मिलेगा रेमन मैग्सेसे पुरस्कार



नई दिल्ली : भारतीय संस्था एजुकेट गर्ल्स को 2025 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। एशिया का प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय संस्था बनकर इसने इतिहास रच दिया है। संस्था एजुकेट गर्ल्स ने सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।
 
एजुकेट गर्ल्स  दूरदराज के गांवों में स्कूल न जाने वाली लड़कियों को शिक्षा से जोड़ती है और  इस तरह सांस्कृतिक रूढ़िवादिता को दूर करने का प्रयास करती है।
 
संस्था एजुकेट गर्ल्स  30 हजार से अधिक गांवों में अपनी पहुंच बना चुकी है। 55 हजार से ज्यादा स्वयं सेवकों की मदद से एजुकेट गर्ल्स ने 20 लाख से ज्यादा बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया है।  गौरतलब है कि 67वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सात नवंबर को मनीला में किया जाएगा।