उत्तराखंड को "FICCI द्वारा आयोजित 'इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड-2025' में सर्वश्रेष्ठ उभरता राज्य का खिताब



देहरादून - फिक्की द्वारा आयोजित ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025’ में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ उभरते राज्य का खिताब मिलेगा। इस उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और इसे राज्य में खेल विकास के प्रति किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया।

खेल मंत्री ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की खेल नीतियों और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है, जिसने उत्तराखंड की खेल छवि को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए, जिससे राज्य को नई पहचान मिली है। रेखा आर्या ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन ने युवा प्रतिभाओं को उभरने का मौका दिया और प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। गौरतलब है कि इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड-2025 का आयोजन 21 नवंबर को नई दिल्ली में फिक्की फेडरेशन हाउस में होगा।