लखनऊ में 19वां राष्ट्रीय जम्बूरी: 30,000 भारतीय और 2,000 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी करेंगे प्रतिभाग



लखनऊ - भारत स्काउट्स और गाइड्स का 19वां राष्ट्रीय जम्बूरी 23 से 29 नवंबर 2025 तक लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 30,000 से अधिक भारतीय और 2,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्काउट्स और गाइड्स भाग लेंगे।

 इसके सफल आयोजन के लिए मेसर्स इंडस टावर्स लिमिटेड ने 2 सेल ऑन व्हील (CoW) टॉवर लगाए हैं, जिनका उद्घाटन अपर महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (पूर्व) एल.एस.ए. ने किया। इसके अलावा, यहां 90 बेड का एक अस्पताल भी बनाया जा रहा है, जहां उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी, जैसा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीबी सिंह ने बताया।