नई दिल्ली - भारत को 2030 कॉमनवेल्थ खेलों की मेज़बानी मिल गई है। ग्लास्गो में हुई कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली ने भारत के पक्ष में औपचारिक मंज़ूरी दी। पिछली बार भारत ने 2010 में मेज़बानी की थी। इस बार अहमदाबाद शहर मेज़बान होगा।
भारत को नाइजीरिया के अबूजा शहर जैसी चुनौती के बावजूद अहमदाबाद ने बाज़ी मार ली। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह आयोजन भारत की विश्वस्तरीय खेल क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा और 2036 ओलंपिक मेज़बानी के सपने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
अहमदाबाद ने पिछले कुछ महीनों में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं, जिनमें कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, एशियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप और एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालिफायर शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देशवासियों और खेल जगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना ने इसे वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है। शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों का उत्सव भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।