13 साल बाद भारत को मिली बड़ी जीत, शिलाई की रितु, पुष्पा और साक्षी बनीं जीत की आधारशिला



लखनऊ(स्पोर्ट्स डेस्क) - महिला कबड्डी विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की तीन बेटियों -रितु नेगी, पुष्पा राणा और साक्षी शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम का नेतृत्व भी शिलाई की बेटी रितु नेगी ने किया।

राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी शर्मा ने जीत को अपने सपने के पूरा होने जैसा बताया और कहा कि 13 साल के लंबे इंतजार के बाद देश को यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने बताया कि भारत का प्रतिनिधित्व और विश्व कप जीतना उनके जीवन का यादगार पल है। वहीं, खिलाड़ी साक्षी शर्मा के पिता राजेश कुमार शर्मा ने बेटी व टीम की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह न केवल परिवार बल्कि पूरे सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।