लखनऊ(डेस्क) - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान क्रय केंद्रों पर आने वाले हर किसान का धान खरीदने और समय पर उनके खाते में सीधे भुगतान करने का निर्देश दिया है। आज लखनऊ में एक बैठक में धान खरीद की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकता अनुसार मैन पावर बढ़ाई जाये। जिससे किसानों को वापस न जाना पड़े। उन्होंने धान क्रय केंद्रों की संख्या पांच हजार करने के निर्देश दिये, ताकि किसानों को अपने गांव के निकट ही सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मिड-डे मिल और आंगनबाड़ी केंद्रों में फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के भी कहा।