दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल



नई दिल्ली(डेस्क) - भारत के प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक त्योहारों में से एक, दीपावली को आज संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन - यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है। इसकी घोषणा करते हुए संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए एक भावुक क्षण है।

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दीपावली केवल मनाई ही नहीं जाती, बल्कि इसे पीढ़ियों तक महसूस किया जाता है, जिया जाता है और आत्मसात किया जाता है। श्री शेखावत ने कहा कि यह मान्यता केवल एक सम्मान नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी है कि दीपावली एक जीवंत विरासत बनी रहे।