देश में प्राकृतिक आपदा में मदद को प्रशिक्षित होंगे NCC कैडेट्स



नई दिल्ली - एनसीसी ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित सहायता के लिए एक लाख कैडेट्स को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। इन कैडेट्स को 'युवा आपदा मित्र' कहा जाएगा।

योजना के तहत, कैडेट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें राष्ट्रीय डेटाबेस से जोड़ा जाएगा। इसका मतलब यह है कि जरूरत पड़ने पर देश तुरंत इन प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का उपयोग कर सकेगा। इस योजना और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दिल्ली में चल रहे एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर में साझा की जा रही है।