BJP और शिवसेना शिंदे गुट मिलकर तय करेंगे महापौर- देवेंद्र फडणवीस



मुंबई /नई दिल्ली(डेस्क) : मुंबई महानगरपालिका के चुनाव परिणामों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने 227 में से 118 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। जिसमें भाजपा अकेले सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

यह जीत ठाकरे परिवार के लगभग तीन दशक पुराने दबदबे को तोड़ने वाली मानी जा रही है। इस बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट मिलकर महापौर तय करेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे को जनता ने समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के बाद महायुति के घटक दलों को वोट मिले हैं। इस बीच, शिवसेना के विजयी पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में बुलाई गई, जिसमें आगामी सत्ता गठन, महापौर चुनाव और आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई।