जयपुर। प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार और स्टेशनों के आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजस्थान के 12 स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष राजस्थान को रेल बजट में 9,960 करोड़ रुपये मिले हैं। कनेक्टिविटी सुधारने के लिए जैसलमेर, बाड़मेर और भिलड़ी के बीच 380 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का सर्वे मंजूर किया गया है। इसी तरह जोधपुर से बाड़मेर के बीच रेल लाइन को दोहरा करने का काम भी शुरू हो चुका है।
रेल मंत्री ने बताया कि वर्तमान में बांदीकुई को 80 और दौसा को 72 ट्रेनों का फायदा मिल रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और जयपुर के बीच भी कई नई सेवाएं संचालित की जा रही हैं।