भोपाल(डेस्क) - खंडवा मे रक्तदान को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में स्थायी ब्लड डोनेशन यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंदिर ट्रस्ट और रेडक्रास सोसायटी से कहा गया है कि एक महीने के भीतर यह व्यवस्था शुरू की जाए ताकि, दर्शन के लिए आने वाले लोग मंदिर में रक्तदान कर सकें।
दरअसल, काशी विश्वनाथ, तिरूपति बालाजी मंदिर और शिर्डी स्थित सांई मंदिर में पूर्व से यह व्यवस्था दी गई हैं कि जो श्रद्धालु ब्लड डोनेट करेगा, वह फ्री में वीआईपी दर्शन कर सकेगा। तर्ज पर अब खंडवा में भी रक्तदान करके जिला प्रशासन को सहयोग करने वाले श्रद्धालु को वीआईपी सुविधाओं से नवाजा जाएगा उनके लिए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की जाएगी। खंडवा में रक्तदान करने वाले लोगों के बीच जिला प्रशासन की इस पहल के बाद काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।