मिशन शक्ति व जागरूक कानपुर अभियान के तहत हुईं विविध प्रतियोगिताएं



  • रंगोली के माध्यम से दिया कोरोना को दूर करने का संदेश
  • हाथों की मेंहदी ने भी सिखाया कोविड-19 से बचाव के गुर

कानपुर, 7 नवंबर 2020 - कोविड-19 और मास्क की उपयोगिता के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्​देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूक कानपुर अभियान के तहत शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसवानपुर में रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अायोजन सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च, हमारा ब्लैक बोर्ड और बाल विकास परियोजना विभाग के सहयोग से किया गया। इस मौके पर मिशन शक्ति कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व मिशन शक्ति और सीफार संस्था के सहयोग से मिसवानपुर चौराहे से विद्यालय तक एक जागरूकता साइकिल रैली भी निकाली गई।

दीप प्रज्जवलित कर और फीता काटकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह अभियान निकट भविष्य में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित होगा। समारोह में मौजूद छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किशोरियां और महिलाएं अब निर्भीक होकर अपना काम करें। इस अभियान को महिलाओं, किशोरियों और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर वह निडर होकर हेल्प लाइन नंबर 118, 112 अथवा 1098 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता का नाम, पता आदि पूरी तरह से गुप्त रहेगा।

इस मौके पर आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं और रंगोली प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आकर्षक और मनमोहक रंगोली मेंहदी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस मौके पर आयोजित जूडो प्रतियोगिता में 25 बेटियों ने आत्मरक्षार्थ जूडो का भी प्रदर्शन किया। जिसे देखकर हर किसी ने दांतो तले उगंलिया दबा लीं।
इस मौके पर विजय नगर की सीडीपीओ अनामिका सिंह, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका यादव, सुपरवाइजर ललित सक्सेना, मिशन शक्ति की जिला समंवयक शशी देवी, शैल शुक्ला, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना द्विवेदी, हमारा ब्लैक बोर्ड संस्था के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव, विद्यालय की शिक्षकाएं मिथलेश वर्मा, संगीता अग्रवाल, वंदना शुक्ला, अमृता सिंह, रागिनी अवस्थी और सोनी मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

रंजना और निर्मला ने रंगोली में मारी बाजी : रंगोली प्रतियोगिता में 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस सभी ने आकर्षक और रंग-बिरंगी रंगोली के माध्यम से काेरोना से बचाव का संदेश दिया। अपनी रंगोली में इन कार्यकर्ताओं ने 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी', 'मास्क लगाओ, कोरोना भगाओ', 'दो गज दूरी, मास्क है जरूरी' और 'मास्क लगाना है, जीवन बचाना है' जैसे मन को छूने वाले संदेश दिए। रंजना सिंह द्वारा बनाई गई रंगोली सर्वाधिक सराही गई, जिसके एवज में उन्हें प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्मला देवी का द्वतीय पुरस्कार हासिल हुआ। रानी पाल और उमा सिंह को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।  

अंजली और सबीना के मेंहदी ने मन मोहा : कोविड-19 प्रोटोकाल को लेकर भी हाथों में मेंहदी रचाई जा सकती है, यह बात पूर्व माध्यमिक विद्यालय की 30 छात्राओं ने साबित कर दिया। प्रतियोगिता में विद्यालय की 30 छात्राओं अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार अंजलि गुप्ता को और दूसरा पुरस्कार सबीना मिला, जबकि निष्ठा बाजपेई और अनामिका पाल को तीसरे पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से चुना गया।

शालू और महफूज बनें जूडो चैंपियन : बालिकाओं की जूडो प्रतियोगिात में शालू पाल को प्रथम, गौरी को द्वतीय और कशिश कुशवाहा को तृतीय स्थान हासिल हुआ। इसी तरह बालक वर्ग में महफूज अंसारी ने पहला स्थान, अर्जुन पटेल ने दूसरा और आर्यन तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शशिकांत वर्मा और आदर्श यादव ने भी बेहतरीन प्रदशर्न किया। इस मौके पर बॉक्सिंग और जूडो एसोसिएशन के महासचिव आजाद सिंह सहित प्रशिक्षक बरखा, योगेंद्र यादव, सुधांशु और शशिकांत मौजूद रहे।