श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी



नई दिल्ली(डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों द्वारा उनके योगदान और नेतृत्व के लिए कई बार सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। उनके नेतृत्व में भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ा है, और यही वजह है कि विभिन्न राष्ट्र उन्हें सम्मान देते रहे हैं। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया है।  इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये केवल मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान श्रीलंका सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने श्रीलंका के साथ विशेष मित्रता निभाई हो।

बात दें कि श्रीलंका की ओर से दिया गया ‘मित्र विभूषण’ सम्मान किसी विदेशी राष्ट्र की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 22वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। पीएम मोदी को सऊदी से लेकर अफगानिस्तान तक और रूस से लेकर श्रीलंका तक 21 देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। पीएम मोदी की कूटनीति और विदेश नीति के कारण भारत के साथ कई देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं और उनके साथ हमारी साझेदारी बढ़ी है।