नई दिल्ली(डेस्क) - जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं। उनका जोहान्सबर्ग के एक होटल पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने स्वागत किया।
इस दौरान वहां के स्थानीय बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। इसमें भारत के कई राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।