नई दिल्ली - देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जारी है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत 50.88 करोड़ से ज़्यादा यानि 99.83% एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।
वहीं लगभग 47 करोड़ से ज़्यादा फ़ॉर्म डिजिटाइज किए गए। चुनाव आयोग के अनुसार, गोवा और लक्षद्वीप में गणना प्रपत्र का 100 प्रतिशत वितरण सबसे पहले हुआ है। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ 42 लाख से ज़्यादा और पश्चिम-बंगाल में 7 करोड़ 65 लाख से ज़्यादा फॉर्म वितरित किए गए।
इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 73 लाख, राजस्थान में 5 करोड़ 46 लाख से ज्यादा गणना प्रपत्र बांटे गए। इसके अलावा पुडुचेरी में 10 लाख 19 हजार से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए। निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण में नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में यह अभियान शुरू किया है ।