नई दिल्ली - असम से बांग्लादेश से आए 15 अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी और कहा कि राज्य सरकार घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि सतर्क सुरक्षा बलों ने इन अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा है। उन्होंने लिखा कि "आप अपनी शर्तों पर आते हैं और हमारी शर्तों पर जाते हैं। सीमाओं पर सब सतर्क हैं। कानून अपना काम कर रहा है। बहुत बढ़िया काम।"असम सरकार बांग्लादेश से लगी सीमाओं पर लगातार निगरानी रख रही है और अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई जारी है।