भारतीय तटरक्षक बल के जहाज वराह और अतुल्य श्रीलंका पहुँचे



नई दिल्ली - भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस वराह और आईसीजीएस अतुल्य आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पहुंचे। श्रीलंका नौसेना ने नौसैनिक परंपराओं के अनुसार दोनों जहाजों का स्वागत किया। 
 
96.2 मीटर लंबा ऑफशोर पेट्रोल वेसल आईसीजीएस वराह कमांडेंट अश्विनी कुमार के नेतृत्व में है, जबकि 50 मीटर लंबा फास्ट पेट्रोल वेसल आईसीजीएस अतुल्य की कमान कमांडेंट अनित कुमार मिश्रा के पास है। इस यात्रा के दौरान दोनों जहाज श्रीलंका तटरक्षक बल के साथ संयुक्त अभ्यास में भी हिस्सा लेंगे। यह दौरा भारत और श्रीलंका तटरक्षक बलों के बीच पेशेवर सहयोग और समुद्री सुरक्षा में आपसी समन्वय को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।