अंतरंग साथी हिंसा को कम करने की पहल



नई दिल्ली, 28 फरवरी 2021 -  इंडियन सोशल रिस्पांसबिलिटी नेटवर्क (ISRN) ने ए.बी.टी. एसोसिएशन और शोप्स प्लस के सहयोग से आशा, आंगनवाड़ी  और बाहरी कर्मगारों के लिए “फैमिली प्लानिंग एंड इंटिमेट पार्टनर वॉयलेंस” पर विकास नगर एवं उत्तम नगर, दिल्ली में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया।

शरद झा ने स्वागत भाषण के साथ प्रशिक्षण शुरू किया और कार्यक्रम को साझा किया, प्रजनन आयु समूह के पुरुषों एवं महिलाओं के बीच परिवार नियोजन की जानकारी दी साथ ही अंतरंग-साथी यौन हिंसा उत्पीड़न के बारे मे जागरूक किया। इसके अलावा  महक मान ने यौनसंबंध और लिंग के बारे मे चर्चा की और वर्ग, धर्म, नस्लीय समूह आदि की खिलाफ प्रतिभागियों को जागरूक किया।  जयश्री ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों को आई वी पी एव एफ एम पर आने वाली कहानियों के बारे मे अवगत कराया एवं अपने अनुभव साझा किए।

औसतन तीन महिलाओं मे दो महिलाओं को दैनिक जीवन मे यौन-उत्पीड़न, मार-पीट, घरेलू-हिंसा आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए हजारों महिलाओं एवं लड़कियों को शारीरिक यौन हिंसा के बारे मे  अवगत कराया गया।

COVID-19  को ध्यान मे रखकर सभी प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिशानिर्देश का पालन किया गया। प्रतिभागियों मे 13 आशा कार्यकर्ता, 37 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 15 आउटरिच कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण यौन-प्रजनन, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य प्रभाव पर केन्द्रित था। जिसका दूरदर्शी उद्देश्य परिवार नियोजन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह प्रशिक्षण महिलाओं के ज्ञान के निर्माण का अधिकार देता है। इसके अलावा, गर्भनिरोधक उपायों और प्रजनन विकल्प नियंत्रण के माध्यम से जागरूकता पैदा करना।

प्रशिक्षण दो रणनीतियों पर कार्य करता है। पहला, “आशा, ए डब्लू डब्लू” और “फैमिली प्लानिंग और इंटिमेट पार्टनर वॉयलेंस”  पर वर्करों की क्षमता को मजबूत करना, और दूसरा, हिंसा के मामलों पर प्रतिक्रिया देना भावनात्मक समर्थन देना, महिलाओं को गंभीर हिंसा का सामना करने में मदद करना और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना। तकनीकी प्रशिक्षण के बाद प्रश्नों के लिए खुला सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के आधार पर “नेशनल सोशल सोसाइटी” हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता और महिलाओं और किशोर समूहों को सशक्त बनाने के लिए एक सामुदायिक गतिशीलता हस्तक्षेप का संचालन करेगी।

इस आयोजन के अध्यक्ष संतोष गुप्ता (आईएसआरएन), अशोक रायसिंघनी, महक मान और जयश्री, एबीटी. एसोसिएट्स आदि ने प्रशिक्षण दिया तथा उन्हें इनके प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षण के अंत मे, संतोष गुप्ता ने एफ पी/ आई पी वी पर अपने प्रतिबिंबों को साझा किया और स्थानीय आबादी के बीच हेल्पलाइन नंबर के प्रसार के लिए सूचना प्रसार, जागरूकता कार्यक्रम और सोशल मीडिया जैसे विभिन्न माध्यमों से स्थानीय आबादी के बीच क्षेत्र के हस्तक्षेप की योजना प्रक्रिया शुरू की।