मुंबई(डेस्क) - महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण को निर्विरोध प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। रवींद्र चव्हाण पहले से ही महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर थे । उनका नाम प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए दिल्ली भेजा गया था और इस प्रक्रिया में किसी अन्य नेता ने आवेदन नहीं किया, इसलिए आज रवींद्र चव्हाण को निर्विरोध भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया।
बता दें कि रवींद्र चव्हाण मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे की कल्याण-डोंबीवली महानगरपालिका में पहली बार 2007 में सभासद चुने गए थे। उन्हीं तभी महापालिका में स्थायी समिति का अध्यक्ष बना दिया गया था। 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें उम्मीदवारी दी गई, और वह जीतकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे। तबसे वह लगातार विधायक चुने जा रहे हैं।