बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन



मुंबई(डेस्क) - महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा हो गया है जिसमे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। अजित पवार 66 साल के थे, उनके निधन से देश में शोक की लहर है। अजित पवार बारामती में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। लैंडिंग के दौरान ये घटना घटी। विमान में सवार 5 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। 

अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है।  घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए हैं।