भोपाल (डेस्क) - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि क्लाइमेट चेंज मानवता, आर्थिक स्थिरता और भविष्य की पीढ़ियों के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में देश में अग्रणी है और निवेशकों को हरसंभव सहयोग और सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और निवेशक मिलकर देश को नवकरणीय ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाएंगे। 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य तेजी से काम कर रहा है। निवेश और व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा दिया।