लखनऊ(डेस्क) - शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने ह्रदय सम्बंधित बिमारियों पर आयोजित एक महत्वपूर्ण सेमिनार में भाग लिया। इस सेमिनार में ह्रदय सम्बंधित बिमारियों के कारणों, लक्षणों और उपचार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शहर के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट और फिजिशियन ने अपने अनुभव साझा करते हुए मरीजों के लिए नई जानकारियाँ प्रस्तुत कीं।
सेमीनार में मुख्य वक्ता डॉ. गौरव पांडे ने ह्रदय सम्बंधित बिमारियों के उपचार और फॉलो-अप की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार और नियमित जांच से मरीजों की जीवन गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। उन्होंने मिनेरलोकॉर्टिकोइड रिसेप्टर एंटागनिस्ट (एमआरए) दवा के बारे में भी बताया, और कहा कि यह दवा हार्ट फेल्योर के मरीजों के लिए अत्यंत प्रभावी मानी जाती है।
इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य हार्ट फेल्योर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके आधुनिक उपचार विकल्पों की जानकारी प्रदान करना था। चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मरीजों और आम जनता दोनों के लिए लाभकारी साबित होते हैं।
इस सेमीनार में प्रो(डॉ.) प्रवेश विश्वकर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्रिपाठी, डॉ. साजिद अंसारी एवं अन्य प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट और फिजिशियन उपस्थित रहे।